August 8, 2026 2:20 am

मांगों को लेकर पैरावेट वर्करों ने किया पूर्व सांसद कौशल किशोर के आवास का घेराव 

बोले आपके कहने पर वोट देकर सरकार बनवायी,कब दिलाएंगे मानदेय

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज उत्तर प्रदेश पैरावेट वर्कर संघ ने रविवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का बेगरिया स्थिति उनके आवास पर घेराव किया। हजारों की तादात में पशुओं का टीकाकरण व कृतिम गर्भाधान करने वाले करने पैरावेट (पशुमित्र) वर्करों घेराव किया और अपनी मांगों सम्बंधित एक ज्ञापन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर को सौपा।

जिसमें उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल 2016 को आयोजित अधिकार दिलाओ रैली में आपके द्वारा पैरावेट को मानदेय दिलाने का वादा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में किया गया था। इस रैली में प्रदेश के समस्त संविदा कर्मी उपस्थित हुए थे और आपकी एक आवाज पर बड़ी आशा और उम्मीद के साथ खड़े हुए थे। जिसके कारण उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से भारतीय जनता पाटी की सरकार बनी। सरकार बनने के बाद सभी संविदा कर्मियों को सम्मान दिया गया। जिसमे आशा,आँगनवाड़ी,पीआरडी जवान,शिक्षामित्र,रोजगार सेवक रसोईयां, प्रेरक,अनुदेशक तथा चौकीदार सभी को सम्मान दिया गया।

लेकिन गांव गांव जाकर सबसे ज्यादा मेहनत करके सरकार बनाने में पैरावेट/ पशुमित्रों ने भूमिका निभायी थी। जिनको आज तक सरकार द्वारा मासिक मानदेय की व्यवस्था नही की ब्लकि पशुपालको से जो जीविका चलती थी सरकार ने उसको भी बाधित कर दिया। क्योकि पैरावेट द्वारा किये जाने वाले कार्य पशु कृत्रिम गर्भाधान, बंध्या करण पशु प्राथमिक उपचार, गर्भ परीक्षण, और टीकाकरण को सरकार द्वारा नि:शुल्क कर दिया गया। इसके अतिरिक्त हम सबको अस्थाई गौआश्रय स्थलों की भी जिम्मेदारी दे दी गयी है। इससे मानसिक दबाव और बढ़ गया है। इस सब कार्य के बदले सरकार द्वारा जो प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गयी है। वह बहुत कम है जिससे जीवन यापन सम्भव नही हो पा रहा है और पैरावेट आर्थिक संक्ट से जूझ रहे है।

हम सभी प्रदेश के नागरिक है हम लोगो की मेहनत से प्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुचा है। पशु कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण में पैरावेट की सहभागिता 70 प्रतिशत से भी अधिक है। हम सबकी मांग है कि पैरावेट को सम्मान जनक निश्चित मासिक मानदेय की व्यवस्था की जाए,पैरावेट द्वारा संपादित कार्य जोखिम पूर्ण है जिसके लिए पैरावेट बीमा योजना को लागू किया जाए,पैरावेट सेवा नियमावली बनायी जाए,पशुपालन विभाग के समक्ष रिक्त पदों पर पैरावेट को समायोजित किया जाए। पशुमित्रों से ज्ञापन लेने के बाद कौशल किशोर उन्हें इस बात का आश्वासन दिया। की इस संबंध वह में पशुपालन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से संघठन के पदाधिकारियों से वार्ता कराकर मुख्यमंत्री से भी वार्ता करायेंगे। संगठन की जो मांगे हैं उन पर विचार किया जाएगा और उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!