August 8, 2026 2:19 am

माधव सभागार में किया गया संत सम्मेलन का आयोजन 

लखनऊ। (संवाददाता) निरालनगर स्थित माधव सभागार में एक भव्य संत सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें विश्व के विभिन्न कोनों से संत पधारे। अबुधाबी के पहले हिंदू मंदिर, लंदन और अमेरिका के अक्षरधाम से जुड़े संत मौजूद रहे। अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में सेवारत साधु भी शामिल हुए।

आयोजक हर्षित मिश्रा ने बताया कि ये सभी संत सात साल के कठिन प्रशिक्षण से गुजरे हैं। अब वे मथुरा, वृन्दावन, आगरा, अयोध्या, काशी और प्रयागराज के कुंभ मेले में भाग लेंगे। उनका लक्ष्य साधना और सेवा के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी धर्मों के बीच एकता और शांति का संदेश फैलाना था। कार्यक्रम विशेष रूप से उन संतों के लिए आयोजित किया गया, जिन्होंने संन्यास धारण कर सेवा और साधना को जीवन का लक्ष्य बनाया है। कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में त्याग निष्ठ स्वामी, धर्मसूत्र स्वामी, घनश्याम प्रसाद स्वामी, ब्रह्म योगी स्वामी, परम विवेक स्वामी और साधु नारायण सेवा स्वामी सहित सैकड़ों संतों ने शिरकत की। सभी ने अपने विचार साझा किए और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!