मलिहाबाद लखनऊ। (रामू गौतम) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में रविवार की सुबह पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क किनारे भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलवा दिया। रसूलाबाद गांव में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के दौरान उसकी पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी ओमप्रकाश मिश्रा के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद उनके भतीजे शशिभूषण मिश्रा रहीमाबाद थाने पहुंचे। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने ओमप्रकाश को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। करीब दस दिनों से लापता ओमप्रकाश के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने रहीमाबाद पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त करते हुए चेहरे पर खुशी जाहिर करते हुए खूब प्रशंसा की।




