लखनऊ। मानव कल्याण कृषक मजदूर सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन लखनऊ के जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में किया गया।
जिसमें भारतीय मजदूर और किसान की दिशा दशा और उनके भविष्य पर चर्चा की गई, संगठन के अध्यक्ष श्री के . बी. भारती जी ने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय किसानों और मजदूरों की दशा और दिशा को सुधारने के लिए जो दूरगामी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसे घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संगठन निभा रहा है किसानों को कृषक यंत्र की सुविधाजनक उपलब्धता करने के लिए संस्थान का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव गांव जाकर बुनियादी यंत्र की पहुंच को सरल बनाने का कार्य कर रहे हैं, और मजदूरों के लिए सुनिश्चित स्वास्थ्य विकास के लिए दूरगामी योजना पर अपने विचार को रखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शैलेंद्र पासी ने भारतीय किसानों और मजदूरों के सामाजिक हितों और आर्थिक विकास पर आंदोलन की विचारधारा को बताया कि भारतीय किसान और मजदूर की को ही योगदान का ही योगदान है कि आज देश आर्थिक विकास में आत्मनिर्भर भी बना, कई उत्पादों का हम निर्यात भी करते हैं यह भी कहा कि देश की आर्थिक विकास का 20% हमें उनके मौलिक अधिकारों पर खर्च करना होगा जिससे एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके यदि हमारा किसान और मजदूर ही लाचार और संसाधन विहिन रहा तो हम कभी भी विश्व में अग्रणी नहीं बन सकते हैं।
देशभर से आए प्रतिनिधियों ने संस्थान की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया, जिससे एक बेहतर भारत बन सके।
राष्ट्रीय अधिवेशन में आए विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी ने भारतीय किसानों एवं मजदूरों की दशा और दिशा पर चर्चा करते हुए कहा कि देश का मजदूर और किसानों को किसी राजनीतिक दल और संगठन के हाथ की कठपुतली नहीं बनने दिया जाएगा।
संस्थान के विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय एकता पर कार्यशाला का आयोजन कर एकता पर्व भी मनाया गया।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे उनमें से प्रमुख रूप से मोहम्मद कलाम राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, श्री ख़लक सिंह अध्यक्ष चित्रकूट मंडल, श्री साहब लाल वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री वंश राज वर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, जगन्नाथ प्रसाद लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, श्री मनोज कुमार पासवान प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, श्री अशोक कुमार प्रभारी उत्तर प्रदेश, श्री रामदयाल जिला अध्यक्ष लखनऊ एवं शंभू नाथ गुप्ता समाजसेवी, श्री रामगुलाब रावत संगठन मंत्री आदि उपस्थित रहे।




