August 8, 2026 2:23 am

मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। डॉ.आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर बुद्ध मंदिर मार्टिन पुरवा, हजरतगंज, लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने मान्यवर साहब कांशीराम साहब जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि महानायक मान्यवर कांशीराम साहब एक व्यक्ति नहीं विचारधारा हैं बहुजन समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास में उनका योगदान अतुलनीय अविस्मरणीय है, उनकी विचारधारा युगों युगों तक देश की आने वाली पीढ़ी के विचारों में समाहित रहेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन की भारत सरकार से मांग है कि मान्यवर कांशीराम साहब को भारत रत्न की उपाधि से अलंकृत कर उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाए इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कुमार गौतम सहित मनीष कुमार, राजा गौतम, कांति देवी, माया देवी, ज्ञानवती, संजीता, अनन्य, राज गौतम, निहारिका, सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!