August 8, 2026 2:25 am

मारपीट के दौरान युवक की चोट लगने से मौत

मलिहाबाद लखनऊ। थाना रहीमाबाद के अंतर्गत कस्बा स्थित बाजार चोर घाटी में नशे की हालत में भाई भाई की मारपीट के दौरान युवक को चोट लगने से मौत हो गई परिजनों की सूचना पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद के चोर घाटी निवासी सीबू उर्फ मिथुन बीती रात लगभग दस बजे शराब पीने के बाद घर लौट इसी दौरान भाई से गाली-गलौज होने के दौरान झगड़ा होने लगा धीरे-धीरे झगड़ा उग्र हो गया, और जमकर लाठी डंडों में बदल गया।

जिसमें सीबू उर्फ मिथुन के सर में डंडा पड़ गया, और अचेत हो कर गिर गया परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

पुलिस के अनुसार अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है जैसे ही तहरीर मिले गी सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!