लखनऊ। विक्रमादित्य वार्ड में स्थित मोहल्ला मार्टिन पुरवा में नियमित सफाई ना होने के कारण भीषण गंदगी व्याप्त है। नालियां कचरे से भरी हुईं है। जिससे गंदे पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में क्षेत्र वासियों द्वारा नगर निगम में लिखित शिकायत भी दी गई है। पर जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहें है ध्यान, जिससे मोहल्ले में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।




