लखनऊ। थाना माल पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। मलिहाबाद निवासी संजय का मोबाइल फोन कुछ दिन पहले माल क्षेत्र में कहीं गिर गया था। शिकायत दर्ज होने के बाद माल पुलिस ने मोबाइल की खोजबीन शुरू की। मॉनिटरिंग और तकनीकी जांच के आधार पर मोबाइल फोन का पता लगाकर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब अठारह हजार रुपये बताई जा रही है।
थाना प्रभारी नवाब अहमद ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही जांच कर मोबाइल का उपयोग कर रहे व्यक्ति का पता लगाया गया, जिसके बाद फोन बरामद किया गया। फोन मिलने पर संजय ने माल पुलिस टीम और थाना प्रभारी नवाब अहमद के प्रति आभार जताया व धन्यवाद कहा।




