July 28, 2026 7:39 pm

मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक

लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद के सरावां गांव में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान के तहत कार्यक्रम आयोजित करके युवतियों व महिलाओं को उन पर होने वाले अत्याचारों से लड़ने व विरोध करने के लिए जागरूक किया गया।

जिसमें महिलाओं व उनके हेल्पलाइन नंबर 112,1090,1076,101,108,की जानकारी दी गई और साइबर फ्रॉड बचाने के सूचना दे महिला हेल्प डेस्क मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों की जानकारी दी गई।

जिस पर वह अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं शक्ति नारी मिशन प्रदेश बनाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, और बालिकाओं को उनके भविष्य के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया गया।

नारी शक्ति मिशन को लेकर आज 29 सितंबर दिन सोमवार को सरावां गांव आयोजित किया। उ० नि० मनीषा पाठक, हेड कॉन्स राजू व महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह, ललिता ने कहा यह कार्यक्रम नारी सुरक्षा नारी शक्ति व नारी सम्मान के लिए रखा गया।

युवतियों को बेहिचक अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों से लड़ने का अधिकार है, महिलाओं पर होने वाले अत्याचारो को रोकने में कोई कोताही नहीं की जाएगी और महिलाओं को अपना अधिकार पाने के लिए आगे आना होगा।

62
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!