मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत तरौना में सोमवार को प्रदेश के सरकार के मानसा के अनुरूप में मिशन शक्ति चौपाल कार्यक्रम का आयोजन रहीमाबाद थाना प्रभारी के निर्देशन में उप निरीक्षक अनुरोध कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।
गांव की छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के हेतु किया गया। और बताया गया कि पुलिस द्वारा दिए गए नंबर 112, 1076, 321 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, अपने नजदीकी थाने पर सूचना दें ताकि किसी भी महिलाओं एवं छात्राओं को छेड़खानी व बेवजह परेशान करने वाले के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संदीप यादव ग्रामीण उप निरीक्षक अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।




