मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता)राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने पर शनिवार को रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार तिरुनायक के अगुवाई में टीम बनाकर मिशन शक्ति जागरूक अभियान के तहत
कार्यक्रम गांव-गांव में पहुंचकर महिलाएं एवं पुरुषों को मुख्यमंत्री गाइड लाइन आपातकालीन नंबर: 112 (पुलिस सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) स्वास्थ्य सेवा प्रमुख गृह मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार की सहित योजनाएं महत्व जन कल्याण योजनाएं संचालित हो रही है
क्षेत्र में जो बढ़ रही घटनाएं अपराध व लूटपाट चोरी व महिलाओं एवं लड़कियों तथा छात्राओं को बेवजह क्षिटा काशी छेड़छाड़ जैसी अनेक घटनाएं घटती रहती हैं जिन्हें रोक लगाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इस कार्यक्रम में अनुरुद्ध मिश्राने आए हुए सभी महिलाएं एवं पुरुषों को संबोधित करते हुए बताया कि आप लोग अपने-अपने बच्चों को रोज की तरह तैयार करके विद्यालय देखना आपका काम है और आने वाले समय में अपने-अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर आगे से आगे बढ़कर शिक्षा दिलाना हर मां-बाप का का कर्तव्य है और जब आपके लड़के लड़कियां पढ़ लिख कर शिक्षा प्राप्त कर लेंगे तो आगे बड़ी-बड़ी ऊंचे ऊंचे पद पर आसीन होकर अपने अपने मां-बाप का नाम रोशन करेंगे यही हर मां आप का अपने अपने बच्चों के प्रति सपना देखते रहते हैं।
इस अभियान को सफल बनाने में उप निरीक्षक उमेश यादव, उमाशंकर, अमित सिंह, रविंद्र सिंह के साथ कांस्टेबल सुरेश कुमार गौतम, प्रेम नारायण गौतम, शीशपाल, अनिकेत सैनी, देशराज, मनु आर्य और महिला आरक्षियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




