August 8, 2026 2:20 am

मिसेज इंडिया 2025 अवॉर्ड से सम्मानित हुईं मिसेज निमिषा सोनकर

दिल्ली/लखनऊ। (संवाददाता) ब्यूटी एंड बेस्ट मैगजीन, दिल्ली द्वारा आयोजित * बी एंड बी मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया 2025,सीज़न 5 प्रतियोगिता में लखनऊ की मिसेज निमिषा सोनकर मिसेज इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित हुईं।

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर निमिषा सोनकर ने राजधानी का नाम गौरवान्वित किया है। उन्हें मिसेज इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब प्राप्त हुआ है। यह ब्यूटी एंड बेस्ट मैगज़ीन,प्राइम मीडिया कम्युनिकेशन्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ब्यूटी पेजेंट में प्रदान किया गया।

निमिषा सोनकर अपनी संवेदनशीलता, विनम्रता और समाजसेवा के लिए जानी जाती हैं। वे गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए हमेशा अग्रणी रहती हैं। अस्पताल में यदि कोई भी मरीज सहायता के लिए पहुंचता है, तो वे तत्परता से उसकी मदद करती हैं।

निमिषा सोनकर, समाज सेविका के साथ—साथ एक कवियत्री, कुशल संचालिका भी हैं। अपनी सरल कविता शैली के माध्यम से जीवन के हर पहलू एवं भावों को अपनी कविताओं में दर्शाती हैं और अपने ऊर्जावान ,कुशल और दक्ष संचालन के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक बना देती हैं।

इस उपलब्धि के लिए वो अपनी मां एवं परिवार को श्रेय देती हैं और साथ ही उन्होंने सिद्ध किया कि उनके पास न केवल एक सुंदर चेहरा है बल्कि एक सुंदर दिल और मज़बूत व्यक्तित्व भी है। इनके दो बेटे पनव और अनव हैं जिनकी उम्र 10 व 6 वर्ष है।

कार्यक्रम की आयोजक मिसेज प्रीति पूजा ने कहा कि “निमिषा सोनकर जैसी महिलाएं समाज में प्रेरणा की मिसाल हैं, जो सौंदर्य और सेवा  दोनों का संगम हैं।”

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!