August 8, 2026 2:12 am

मुख्यमंत्री का तेवर सख्त: बिल्डिंग मालिक सहित चार गिरफ्तार, दो की तलाश 

एसआईटी टीम गठित, अफसर जांच-पड़ताल में जुटे 

अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया स्थित सेक्टर डी कॉलोनी में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अलीगंज के पुरनिया चौकी क्षेत्र के सेक्टर डी कॉलोनी के पास यूपीएससी भवन के पीछे तीन मंजिला इमारत में लगी आग में झुलसकर 15 बच्चों की हुई मौत के मामले में पुलिस ने मकान मालिक वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला निवासी मदयेगंज, नीलकंठ बालागंज ठाकुरगंज निवासी तुषाक कृष्ण जायसवाल, केशव नगर मड़ियांव निवासी सुरेश कुमार साहू व सेक्टर डी अलीगंज निवासी राम कृष्ण उपाध्याय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

सोमवार को भीषण आग लगने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ जिले में चल रहे प्रोग्राम को छोड़कर आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और जिम्मेदार अफसरों को पेंच कहते हुए कहा कि जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त तेवर देख पुलिस ने आनन-फानन में मकान मालिक वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। इंस्पेक्टर अलीगंज के मुताबिक इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!