August 8, 2026 2:20 am

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की 18वीं बैठक संपन्न

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की 18वीं बैठक आयोजित की गई।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि साइबर ठगी को लेकर लोगों में जागरूकता आई है, लेकिन इसके बावजूद भी ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि इससे बचाव के लिए हर स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाये और आम नागरिकों को फाइनेंशियल लिटरेसी के बारे में बताया जाये। अनियमित जमा लेने वाली कंपनियों, डिफॉल्ट करने वाली कंपनियों, गैर-निगमित संस्थाओं की अवैध गतिविधियों पर सख्त एक्शन लिया जाए।

बैठक में सचिव वित्त मिनिस्ती एस, क्षेत्रीय निदेशक कानपुर ईशान शुक्ला, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के जनरल मैनेजर एवं कनवेनर एसएलबीसी यूपी श्री समीरा रंजन पांडा, बैंक ऑफ बड़ौदा के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर लाल सिंह सहित प्रमुख बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!