ए अहमद सौदागर लखनऊ। बिजनौर क्षेत्र के नटकुर के मुल्लाहीखेड़ा गांव में बुधवार सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुलिस को सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां अनुराधा (35 वर्ष) पत्नी राज कपूर निवासी मुल्लाहीखेड़ा अपने घर के कमरे के अंदर फंदे से लटकी हुई मिलीं। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मृतका के पति राज कपूर (39 वर्ष) ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे अपनी कॉस्मेटिक की दुकान पर गए थे। इसी दौरान उनके पिता मैकूलाल (75 वर्ष) ने फोन कर घटना की जानकारी दी। घर पर उस समय उनके पिता और 12 वर्षीय पुत्र मौजूद थे।
परिजनों के अनुसार, अनुराधा का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज वर्ष 2009 से चल रहा था। उनकी शादी वर्ष 2007 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




