लखनऊ। (संवाददाता) काकोरी में शनिवार रात को दुर्गागंज पेट्रोल पंप से अपनी मोटरसाईकिल में पेट्रोल डलवा कर अपने घर जा रहे मोटरसाईकिल सवार को मिर्गी का दौरा पड़ जाने से सामने से आ रही बाइक में जोरदार भिडंत हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप घायल हो गए।
काकोरी इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक शनिवार रात को दुर्गागंज पेट्रोल पंप से अमेठिया सलेमपुर निवासी बब्लू आयु करीब (40) वर्ष अपने साथी सुरेंद्र निवासी अमेठिया सलेमपुर थाना दुबग्गा के साथ पेट्रोल पंप से अपनी मोटरसाईकिल में पेट्रोल डलवा कर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक मिर्गी का दौरा पड़ जाने के कारण युवक की मोटरसाईकिल का संतुलन बिगड गया।
जिससे वह एक अन्य मोटरसाईकिल से टकरा गई। जिससे बब्लू व सुरेंद्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को नजदीकी काकोरी सीएचसी ले जा रहे थे। तभी रास्ते बबलू की मृत्यु हो गई तथा सुरेंद्र का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




