पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव बुधवार को बक्खा खेड़ा गांव के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में बांस में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के बक्खा खेड़ा गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन किनारे के किनारे बांस की झाड़ियों में बुधवार को दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से एक महिला का शव लटकता देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उपनिरीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन की गई तो मृतका की पहचान सरोजनीनगर थाना क्षेत्र स्थित बेहसा न्यू गढ़ौरा निवासी 52 वर्षीय बिमला देवी उर्फ बन्नो चौरसिया पत्नी बालकृष्ण चौरसिया के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि जांच-पड़ताल में सामने आया है कि मृतका के पति मजदूरी करते हैं, जबकि मृतका घरेलू महिला थी। महिला ने खुदकुशी क्योंकि इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




