August 8, 2026 2:12 am

मोहनलालगंज: बर्थडे के मौके पर झूठी शान में अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी पुलिस हिरासत में 

मदार खेड़ा सिंसेडी रोड स्थित स्पैरो रिजार्ट में रविवार रात हुई घटना का मामला 

गिरफ्तार आरोपी शहर के चर्चित शर्मा चाय वाले का बेटा बताया जा रहा है 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मदार खेड़ा सिंसेडी रोड पर स्थित स्पैरो रिजार्ट में रविवार देर रात बर्थडे के मौके पर अवैध तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंककर झूठी शान दिखाने वाले आरोपी लालबाग निवासी गोपाल शर्मा (चाय वाले) के 31 वर्षीय बेटे गौरव शर्मा को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। जबकि दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं घटना की जानकारी होने पर लापरवाही बरतने वाले कनकहा चौकी प्रभारी निमेश दुबे को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने जांच पड़ताल के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

लालबाग निवासी गोपाल शर्मा चाय वाले गोपाल शर्मा के बेटे गौरव शर्मा के बर्थडे पार्टी के लिए रिंकू तिवारी उर्फ आशीष तिवारी के जरिए स्पैरो रिजार्ट को बुक कराया गया था।

बताया जा रहा है कि रविवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान डीजे पर डिस्को गाने पर अवैध तमंचे लेकर गौरव शर्मा झूठी शान दिखाते हुए अवैध असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ऊंची रसूख रखने वाले के आगे पुलिस घुटने टेक दिए और बिना कुछ कार्रवाई कर लौट आई थी। जैसे ही इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जिम्मेदार अफसरों के होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी जांच पड़ताल करने में जुट गए। घटना की जानकारी होने के बाद लापरवाही बरतने वाले कनकहा चौकी प्रभारी निमेश दुबे को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज और सीतापुर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र सुबेदार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी लालबाग निवासी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!