August 8, 2026 2:12 am

मोहनलालगंज: सोने से भरा बैग मिलने की सूचना निकली झूठी 

सोने की चेन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा था विवाद 

दोनों पक्षों ने आपसी सहमति के बाद किया समझौता 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में सोमवार को पुलिस महकमे में उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब किसी ने अयोध्या में सोने से भरा बैग मिला और बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आनन-फानन में मामले की गहनता से छानबीन शुरू की तो घटना झूठी निकली। तब जाकर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

मीडिया सेल से जारी हुई प्रेस नोट में इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ने बताया कि सोने से भरा बैग मिलने के मामले की गहनता से जांच पड़ताल की गई तो पता चला मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित धर्मगत खेड़ा गांव निवासी हर्ष यादव पुत्र शिवकुमार यादव, पुष्पेन्द्र यादव पुत्र कालूराम यादव, सौरभ शर्मा पुत्र सुरेन्द्र शर्मा, प्रांशु यादव पुत्र विजय यादव व पुष्कर पुत्र श्यामू सिंह बीते दो जून 2026 रामनगरी यानी अयोध्या दर्शन करने के लिए गए थे।

उन्होंने बताया कि वहां से वापस लौटते समय हर्ष यादव की सोने की चेन गायब हो गई तो उसने साथियों पर संदेह जताते हुए थाने पर लिखित तहरीर दिया था।

इंस्पेक्टर के मुताबिक किसी भी शख्स के पास से कोई जेवरात नहीं मिला है और बाद में दोनों पक्षों के लोग थाने पर आकर आपस में सुलह-समझौता कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर पुलिस की जांच पड़ताल के बाद फिलहाल झूठी निकली। पुलिस अफसरों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस भ्रामक सूचनाओं से बचें और कोई शख्स ऐसी अफवाह न फैलाएं लिहाजा इससे बचें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!