August 8, 2026 2:12 am

मोहर्रम पर सुरक्षा के मद्देनजर चिनहट कोतवाली में ताजियादारों के साथ हुई पीस मीटिंग 

शांतिपूर्ण ढंग से पर्व निपटाने के लिए इंस्पेक्टर चिनहट ने लोगों से की अपील 

शासन के निर्देशानुसार मोहर्रम के दौरान कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाएगी: एसीपी 

बारह फीट से अधिक वाली ताजिया पर रोक, किसी ने उलंघन किया तो हो सकती है कड़ी कार्रवाई 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी 26 जून 2026 को मोहर्रम है। जुलूस के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय की अध्यक्षता और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में गुरुवार को ताजिया रखने वाले ताजिया दारों के साथ पीस मीटिंग की गई। बैठक में कस्बा चिनहट व क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के संभ्रांत लोगों द्वारा सुरक्षा को लेकर अपनी-अपनी बात रखी। इस दौरान इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने ताजिया रखने वाले लोगों तथा मोहर्रम जुलूस कमेटी के लोगों से पर्व के आयोजन की तिथि, रूट व ताजिया कहां-कहां और किन-किन चौकों पर रखी जाती है इसके बारे में मीटिंग में शामिल हुए सभी लोगों से विस्तृत जानकारी ली।

वहीं आयोजन की अध्यक्षता कर रहीं एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय इस दौरान किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक तैयारियों व क्षेत्र की बेहतर साफ-सफाई समेत अन्य विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। इसको लेकर एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जुलूस निकालने वाले रास्तों को चिन्हित करें।

वहीं कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने मीटिंग में शामिल हुए ताजिया रखने वाले ताजिया दारों से शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुपालन के बीच ही मोहर्रम मनाने के लिए कहा। इंस्पेक्टर चिनहट ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी तरह का कोई खुराफात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जबकि एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने ताजिया रखने वालों से कहा कि ताजिया अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर ही स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूरे शिद्दत व शांतिपूर्ण माहौल में अल्लाह की इबादत करें। कोई दिक्कत आए तो इसकी सूचना उनके मोबाइल फोन पर या फिर इंस्पेक्टर चिनहट के सीयूजी नंबर पर काल करें।

इस दौरान ताजिया दारों सहित मौजूद लोगों द्वारा कहा कि वे कत्तई कानून का उलंघन नहीं करेंगे। इस मौके पर इंस्पेक्टर ने कहा कि मोहर्रम पर जुलूस के दौरान असमाजिक तत्वों पर पुलिस-प्रशासन की की पैनी नजर रहेगी। शांति-व्यवस्था व आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। इस मौके पर एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय के अलावा इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा कमेटी के अध्यक्ष बाबा मोहम्मद शफीक, कल्लू, असफाक उर्फ लाला, साबिर, मुजम्मिल सहित कई मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!