मलीहाबाद,लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के लखनऊ हरदोई हाईवे तरौना गाँव के पास हरदोई लखनऊ रुट की एक बस जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या यू. पी. 81 डबल्यू 9877 है का चालक बस को साईड में खड़ी कर के यात्रियों को उतार रहा था। तभी तेज रफ़्तार वैगनआर कार जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या यू. पी. 32 एन यू 1356 है अनियंत्रित होकर बस में जा घुसी, वैगनआर कार में सवार 4-5 अज्ञात व्यक्तियों को मामूली चोटें आईं जबकि बस के चालक और परिचालक के साथ अन्य यात्रियों के झटका लगने से ज़्यादा चोटें आईं हैं, कार सवार युवकों ने ख़ुद की गलती ना मानते हुए बस के चालक छोटेलाल पुत्र सरदार निवासी हरदोई व परिचालक को जमकर पीटा और बस में भी तोड़फोड़ की,पीड़ित चालक छोटेलाल ने परिचालक के साथ रहीमाबाद थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है।




