August 8, 2026 2:21 am

युवक के ऊपर गोलियों की बौछार, इलाके में फैली सनसनी

घायल की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए किया रेफर 

लखनऊ। बेखौफ बदमाशों ने अमेठी जिले के सुरक्षा इंतजामों को तार-तार कर रखा है। सोमवार को असलहों से लैस कार सवार बदमाशों ने बांधा टांडा राजमार्ग पर 30 वर्षीय अंकित सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। शरीर में पांच गोली धंसते ही अंकित लहुलुहान होकर गिर पड़ा। सिलसिलेवार चली गोली से इलाके में सनसनी फ़ैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना मिलते ही एसपी अपर्णा रजत कौशिक सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर इससे पहले असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले।

पुलिस आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को मौके कई कारतूस खोखा बरामद हुए हैं। एसपी अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हमलावरों को चिन्हित कर लिया गया है और उम्मीद है जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। दहशत को देखते हुए घटनास्थल और उसके आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

ये ख़बर भी पढ़ें…

महिला की हत्या, रेप के बाद हत्या की आंशका

 

अमेठी जिले के गुर्जर टोला निवासी 30 वर्षीय अंकित सिंह किसी काम से जा रहे थे कि जैसे ही वह बरनाटी गांव के पास पहुंचे कि तभी असलहों से लैस कार सवार बदमाशों ने घेर लिया।

बताया जा रहा है कि जब तक अंकित कुछ समझ पाते कि इससे पहले बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चार गोली पैर व एक गोली हाथ में लगते ही अंकित लहुलुहान होकर गिर पड़े। ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना मिलते ही एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

एसपी अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है और उसी के आधार पर हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटनास्थल और उसके आसपास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!