मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह युवक को गंदी गंदी गालियां देते हुए धारदार हथियार लाठी डंडों से मारने पीटने से सर फट गया और काफी अंदरुनी छोटे आई,दबंग युवक को जानसे मार देने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने थाने पर शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राम पूरवा माजरा गोडवा बारोकी निवासी विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाकर कहा है कि गुरुवार को 10:00 बजे लगभग मैं अपने घर से दूध लेकर सस्पन मोटरसाइकिल से डेरी पर जा रहा था जैसे रास्ते में बनवारी के घर के निकट पहुंचा तभी अचानक मेरे ही गांव के राजू पुत्र शिवदत्त जगदीश पुत्र स्वर्गीय घनश्याम सोनू पुत्र दिनेश ने एक राय होकर मुझको गंदी-गंदी गलियां देने लगे जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने विनोद कुमार को धारदार हथियार व लाटी डंडों से मारा पिटा जिससे विनोद का सर फट गया, घायल होने पर चीख पुकार सुनकर गांव के ग्रामीणों ने दौड़े तो दबंग युवक को जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से निकल भागे।
इसके बाद में पीड़ित ने थाने पर लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर करवाई कराए जाने की मांग की इस संबंध में जब थाना प्रभारी अरुण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई।




