August 8, 2026 2:14 am

​युवाओं के सपनों को मिली उड़ान: मुख्यमंत्री ने 28 लाख छात्रों को भेजी ₹3,350 करोड़ की छात्रवृत्ति

“युवाओं का भविष्य हमारी प्राथमिकता” — मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के युवाओं और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। राजधानी लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने पारदर्शी डिजिटल माध्यम से करोड़ों की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की।

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लाखों परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया गया है, छात्रवृत्ति वितरण: कक्षा 9, 10 और दशमोत्तर (Post-matric) के 27,99,982 छात्र-छात्राओं को ₹3,350 करोड़ की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति जारी की गई।

पारिवारिक लाभ योजना: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 33,334 आश्रित लाभार्थियों को ₹100 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा:

“पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से समयबद्ध सहायता प्रदान कर प्रदेश सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह सहयोग उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक सशक्त आधार बनेगा।”

मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि तकनीक के उपयोग से भ्रष्टाचार मुक्त और सीधे बैंक खातों में पैसा भेजने की इस प्रक्रिया ने छात्रों और जरूरतमंदों का भरोसा सरकार पर और मजबूत किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!