August 8, 2026 2:10 am

​यूपी एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस: संविदा कर्मियों को नियमित करने के लिए विधानसभा में चर्चा की उठी मांग

लखनऊ। (संवाददाता) उत्तर प्रदेश एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मा०अवधेश प्रसाद जी सांसद अयोध्या अति विशिष्ट अतिथि डा०संग्राम यादव विधायक आजमगढ़, मा०आनन्द कुमार यादव जी विधायक कैसरगंज, बहराईच एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता हेतु श्री चन्द्रशेखर शर्मा, महासचिव, आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। विगत 25 वर्षों से प्रदेश में “एड्स नियंत्रण” कार्यक्रम को केन्द्र सरकार द्वारा शत प्रतिशत वित्त पोषित “उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ” के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

प्रदेश में 25 करोड़ जनता को एच०आई०वी०/एड्स से बचाव हेतु 1620 कर्मचारियों की पूर्ण दक्षता का उपयोग किया जा रहा है आपके संज्ञान में लाना है कि प्रदेश में 1,33,000 एच०आई०वी०/एड्स से ग्रसित व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है एवं लगभग 1,00,000 अभी भी उपचार से बचे हुए हैं, वर्तमान गणितीय पद्धति के अनुसार प्रत्येक वर्ष 20,000 नये व्यक्ति एच०आई०वी०/एड्स से ग्रसित हो रहे हैं, जो कि कहीं से भी प्रदेश हित में नहीं है।

एच०आई०वी०/एड्स से ग्रसित व्यक्ति जीवन पर्यन्त अपना उपचार कराने हेतु बाध्य हैं, वहीं “एड्स नियंत्रण” कार्यक्रम में कार्यरत कर्मचारियों का प्रत्येक वर्ष संविदा विस्तार किया जाना अपने आपमें विरोधाभाषी एवं भ्रष्टाचार जनित है, वार्षिक संविदा विस्तार से हमारे कार्मिक अक्सर अधिकारियों की नाराजगी का शिकार होकर अपनी नौकरी गंवा देते हैं, अथवा अल्प वेतन भोगी कर्मचारी का वार्षिक इंक्रीमेण्ट रोककर मानसिक आघात लगातार जारी है।

प्रदेश की 25 करोड़ जनता को एच०आई०वी०/एड्स से बचाव हेतु संघ के सम्मानित सदस्यों का मानसिक स्तर प्रदेश सरकार द्वारा मजबूत किया जाना नितांत आवश्यक है।

ऐसी स्थिति में प्रदेश हित में कार्यकम हित में एवं कर्मचारी हित में उत्तर प्रदेश एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के अन्तर्गत रजिस्टर्ड समस्त सदस्यों को भारत सरकार द्वारा निर्गत “अनापत्ति प्रमाण पत्र” के आधार पर नियमित किये जाने हेतु “विधान सभा” में चर्चा कराये जाने की नितान्त आवश्यकता है जिस पर सभी के द्वारा सहमति प्रदान की गयी ।

प्रदेश स्तरीय समागम में पंकज कुमार श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार प्रदेश महामंत्री, सिद्धेश्वर पाण्डेय उपाध्यक्ष, अरविन्द मिश्रा उपाध्यक्ष, डा०राजेश मिश्रा मुख्य सलाहकार, विश्वजीत ओझा प्रदेश प्रभारी, अजय साहू प्रदेश उपमहामंत्री, अजय सिंह प्रवक्ता, ममता सिंह संगठन मंत्री, अर्चना उपाध्याय संगठन मंत्री रत्नेश मणि त्रिपाठी राज्य संयोजक, प्रतीभा पाण्डेय संगठन मंत्री, रमेश यादव संस्थापक सदस्य, अमित मिश्रा सगठन मंत्री, सिद्वार्थ राय संगठन मंत्री, प्रशान्त अवस्थी, अपूर्व श्रीवास्तव, प्रदेश के एटक से संबद्ध कई ट्रेड संघ एन०जी०ओ० संस्थायें एवं सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र के कर्मचारी एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जनपद के जिलाध्यक्ष एवं सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!