August 8, 2026 2:14 am

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: 16 साल से फरार चल रहा इनामी डकैत शैलेन्द्र लखनऊ से गिरफ्तार 

गुजरात राज्य के सूरत साथियों के साथ डाली थी लाखों की डकैती 

इससे पहले मुंबई पुलिस ने इसके अन्य साथियों को गिरफ्तार सलाखों के पीछे भेज चुकी है 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव के निर्देशन में सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेश राधे बिहारी दुबे की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पीजीआई क्षेत्र के वृन्दावन सेक्टर नौ के पास से 30 हजार रुपए के इनामी डकैत शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह को गिरफ्तार किया है। दबोचा गया डकैत शैलेन्द्र गुजरात राज्य के सूरत में डकैती डालने के आरोप में करीब 16 साल से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अफसरों ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह मूल रूप से जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित खजुरन गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया इनामी शैलेन्द्र शातिर किस्म का अपराधी है और वर्ष 2009 में अपने साथियों के साथ गुजरात राज्य के सूरत में लाखों की डकैती डाली थी।

एसटीएफ के सहायक निरीक्षक शैलेन्द्र राधे बिहारी दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह गांव से नौकरी करने के लिए गुजरात राज्य के सूरत गया था और वहीं पर संगठित गिरोह बनाकर अपने चार साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने इसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है, जबकि कुख्यात डकैत शैलेन्द्र कुमार सिंह फरार चल रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार चल रहा शैलेन्द्र जौनपुर से आकर राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। इस सूचना पर सहायक निरीक्षक शैलेश राधे बिहारी दुबे की टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर वृन्दावन सेक्टर नौ के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह पर 30 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया था।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!