August 8, 2026 2:14 am

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: पचास हजार का इनामी बदमाश अतीउल्लाह पीलीभीत से गिरफ्तार 

लिफ्ट देकर घटना को देता था अंजाम, अब चढ़ा एसटीएफ के हत्थे 

 जहानाबाद थाना के मामले में चल रहा था फरार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने लूटपाट करने वाले गैंग के शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। पीलीभीत पुलिस को वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी अतीउल्लाह पुत्र मोबीन को एसटीएफ की नोएडा फील्ड यूनिट ने पीलीभीत से दबोचा है। यूपी एसटीएफ को सूचना मिली कि थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत के मुकदमें में वांछित 50 हजार का इनामी अपराधी अतीउल्लाह पीलीभीत क्षेत्र में है।

नोएडा फील्ड यूनिट की टीम ने सूचना को पुख्ता कर रात 8:15 बजे पीलीभीत के जे.एम.बी तिराहे के पास शियाबाड़ी फाटक पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाश अतीउल्लाह पुत्र मोबीन, निवासी अहिरौली, थाना कसरया, जनपद कुशीनगर का है। पूछताछ में अतीउल्लाह ने बताया कि वो पहले मोबीन ड्राइविंग का काम करता था। उसके 4 बहनें और 2 भाई हैं। 2017 में कुशीनगर में लूटपाट के केस में जेल गया था। जेल में ही पंकज, असलम और प्रिंस से मुलाकात हुई।

जेल से छूटने के बाद चारों ने मिलकर गैंग बना लिया। ये लोग राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाते थे, फिर सुनसान जगह लूटकर फेंक देते थे। कुशीनगर, अंबेडकरनगर और आसपास के जिलों में इन्होंने कई वारदातें की।

2022 में अंबेडकरनगर के थाना अकबरपुर में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। उस केस में ये 9 महीने जेल में रहा।मार्च 2026 में अतीउल्लाह मुंबई से गांव आया था। पुराने साथी धर्मेन्द्र, रामभरसे, शहादत, मो. नूरुद्दीन, जूत मसहद आलम, निसार अहमद के साथ मिलकर पीलीभीत के जहानाबाद में एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर लूटपाट की और गाड़ी से फेंककर फरार हो गया। उसी केस में ये वांछित चल रहा था।एसटीएफ ने बताया कि अतीउल्लाह के खिलाफ कुशीनगर, अंबेडकरनगर, पीलीभीत में लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के 10 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल अतीउल्लाह को पीलीभीत के थाना जहानाबाद पुलिस को सौंप दिया गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!