August 8, 2026 2:23 am

यूपी एसटीएफ को मिली सफलता: साठ लाख के अवैध गांजे के साथ कार सवार चार तस्कर गिरफ्तार 

दो कुंतल 24 किलोग्राम अवैध गांजा, दो कार व चार मोबाइल फोन बरामद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने चार तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से साठ लाख रुपए कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है। एसटीएफ टीम को इनके पास से दो कुंतल 24 किलोग्राम अवैध गांजा, दो कार व चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

यूपी के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम ने हापुड़ जिले के हापुड़ – किठौरा रोड हापुड़ देहात के पास से मंगलवार को मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश कर इंचौली जनपद मेरठ निवासी अनुज, इंचौली जनपद मेरठ निवासी अमजद, इंचौली जनपद मेरठ निवासी राहुल कुमार व शामली जिले के बुठारा निवासी खुशनुद ख़ान को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए चारों तस्करों के पास से दो कुंतल 24 किलोग्राम अवैध गांजा, दो कार व चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में साठ लाख रुपए बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए चारों आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं और यह लोग कार में गांजा लाकर यूपी के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!