अवैध तमंचा, नकदी व वाहन बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर यूपी पुलिस एक्शन मोड में हैं ।बीती रात हाथरस और मेरठ में पुलिस ने बदमाशों पर दोहरी चोट की हैं । हाथरस में 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में घायल कर पकड़ा गया तो मेरठ में लूट की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 2 शातिर गिरफ्तार किए गए। दोनों जगह पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में बदमाश घायल हुए।
यूपी के हाथरस के थाना हाथरस गेट, थाना हाथरस जंक्शन और क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि दयानतपुर नहर के पास इनामी बदमाश आएगा।
पुलिस ने घेराबंदी की तो शानू ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शानू के पैर में गोली लगी और उसे धर-दबोचा गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।गिरफ्तार शानू निवासी गंगचौली, थाना हाथरस जंक्शन, हाथरस के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व जीवित और खोखा कारतूस तथा एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद की हैं। शानू थाना हाथरस गेट के एक मामले में वांछित था। इस पर जनपद स्तर से 25 हजार का इनाम घोषित था। शातिर किस्म का अपराधी है। थाना हाथरस गेट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यूपी के मेरठ जिले के थाना किठौर पुलिस की रात गंगा ढाबा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 संदिग्धों को रोका। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।पुलिस के जवाबी फायर में विपिन घायल हो गया। उसे साथी विकास उर्फ रोहित उर्फ गुरू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार विपिन निवासी सरूरपुर, मेरठ व विकास उर्फ रोहित उर्फ गुरू निवासी ग्राम महरोली, थाना परतापुर, मेरठ के पास से लूट के 10 हजार 800 रुपये नगद व लूट की 01 मोटर साइकिल, 01 मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा 315 बोर व जीवित और खोखा कारतूस तथा
घटना में प्रयुक्त 01 दो पहिया वाहन बरामद किया। थाना किठौर क्षेत्र में कुछ दिन पहले अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना हुई थी। उसी के अनावरण के लिए पुलिस टीम लगी थी। बरामद नगदी, बाइक और मोबाइल उसी लूट से जुड़े हैं। घायल विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना किठौर में मुकदमा दर्ज।
डीजीपी राजीव कृष्ण के सख्त निर्देशों के बाद प्रदेश भर में इनामी और शातिर अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। हाथरस और मेरठ की ये दोनों कार्रवाई उसी का नतीजा हैं।पुलिस नें अपराधियों को साफ
संदेश दिया हैं कि “फायरिंग करोगे तो जवाब मिलेगा, अपराध करोगे तो जेल जाओगे।”




