August 8, 2026 2:10 am

यूपी जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के भंडारे में पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, दिया भाईचारे का संदेश

लखनऊ। (संवाददाता) उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य भंडारे में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधान सभा के विपक्ष के नेता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रेल कैफे के चेयरमैन श्री मुरलीधर आहूजा जी, महंत देवगीरी जी, श्री प्रदीब सिंह बब्बू जी समेत शहर के कई समाजसेवी और पत्रकार बंधु इस मौके पर मौजूद रहे।

इस भंडारे का आयोजन अब्दुल वाहिद, मोहम्मद जुबैर, तौसीफ अहमद ,संजय सिंह,एवं मुर्तज़ा अली द्वारा किया गया। आयोजकों ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और पत्रकारिता जगत के हित में ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया।

भंडारे में बड़ी संख्या में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पत्रकार एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ाते हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!