August 8, 2026 2:14 am

यूपी पुलिस को मिली हाइटेक वाहनों की सौगात 

सहारनपुर के एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी पुलिस को आधुनिक और हाईटेक वाहनों की सौगात मिली है।सहारनपुर पुलिस को 11 नई पीआरवी स्कॉर्पियो सौंपी गईं, जिनका उद्देश्य आपात स्थिति में तेजी से पहुंच और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना है।इस मौके पर एसएसपी अभिनंदन ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नई स्कॉर्पियो गाड़ियों से पुलिस का रिस्पांस टाइम कम होगा और किसी भी आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि नई गाड़ियों का इस्तेमाल पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए।सहारनपुर पुलिस के लिए यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, नई गाड़ियों में आधुनिक उपकरण और बेहतर मोबिलिटी फीचर्स हैं, जो अपराध नियंत्रण और त्वरित जवाबी कार्रवाई को और प्रभावी बनाएंगे।

सहारनपुर के नागरिकों के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि अब पुलिस जरूरत पड़ने पर तेज गति से घटना स्थल पर पहुंच सकेगी। पुलिस विभाग की माने तो यह नई पीआरवी स्कॉर्पियो गाड़ियों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की दक्षता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि भविष्य में और भी उच्च तकनीक से लैस गाड़ियां पुलिस को सौंपी जाएंगी, ताकि सुरक्षा और सुरक्षा बल की कार्यक्षमता में सुधार हो। सहारनपुर पुलिस की इस नई पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि अपराध नियंत्रण और आपात स्थिति में त्वरित पहुंच के मामले में शहर में काफी सुधार होगा। नई गाड़ियों के आगमन से पुलिसिंग में नई रफ्तार आएगी और आम जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!