August 8, 2026 2:15 am

यूपी 112 मुख्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम 300 से अधिक फलदार-छायादार पौधे रोपे

डीजी ने पेड़ों की देखभाल करने वाले मालियों को किया सम्मानित

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026′ के तहत आज यूपी 112 मुख्यालय परिसर में हरियाली का संदेश दिया गया। यहाँ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृशक्ति और प्रकृति माता के प्रति सम्मान व्यक्त करना था।

कार्यक्रम में यूपी 112 के पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन और उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। परिसर में कुल 300 से अधिक फलदार और छायादार पौधे रोपे गए।

परिसर को हरा-भरा और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए जामुन, अनार, नींबू, शरीफा, लीची, आम और आंवला जैसे फलदार वृक्षों के पौधे लगाए गए। साथ ही छाया देने वाले पौधे भी रोपे गए ताकि मुख्यालय परिसर आने वाले समय में हरित क्षेत्र के रूप में विकसित हो सके।इस अवसर पर डीजी विनोद कुमार सिंह ने पौधों की निरंतर देखरेख करने वाले मालियों के कार्य की सराहना की और उन्हें उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित भी किया।

डीजी ने कहा कि “पेड़ लगाना ही काफी नहीं, उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान से हम प्रकृति और माँ दोनों का ऋण चुका रहे हैं।यूपी 112 के इस कदम से परिसर में हरियाली बढ़ने के साथ-साथ कर्मचारियों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!