मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विकासखंड विकास खंडड के परिसर में मंगलवार को रवी 2025 को ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश गोष्ठी का आयोजन कृषि विभाग, लखनऊ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मलिहाबाद विधायक श्रीमती जय देवी कौशल की गरिमामयी उपस्थिति रही। गोष्ठी का सफल संचालन एवं आयोजन प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मानवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
गोष्ठी में एनएसएफएम (NSFM) के जिला सलाहकार श्री सुरेश राजपूत ने प्राकृतिक खेती, रवी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक एवं वर्तमान समय की कृषि चुनौतियों पर विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी किसानों को प्रदान की।
मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्रीमती जय देवी कौशल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने किसानों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया।
सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मानवेन्द्र सिंह ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, फसल प्रदर्शन, निःशुल्क मिनीकिट वितरण, उन्नतशील बीजों पर अनुदान, जैव उर्वरकों के प्रयोग एवं अनुदान, पीएम किसान, कृषि यंत्र अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी विस्तार से दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पीएम-कुसुम योजना के अंतर्गत आवेदन उपरांत कृषक अंश जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित है।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के तकनीकी सहायक विनोद यादव, राहुल गुप्ता, कमलेश यादव, BTM माघवेन्द्र सिंह, ATM विमल सिंह एवं वैभव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस गोष्ठी में लगभग 150 किसानों ने प्रतिभाग किया तथा कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं किसानों के हितैषी सरकार की नीतियों की सराहना की।




