लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाके थाना रहीमाबाद अंतर्गत औरास रोड पर इन दिनों यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र में बिना किसी पुलिस सत्यापन और बिना रूट निर्धारण के अवैध रूप से दौड़ रहे ई-रिक्शा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं इससे क्षेत्र में किसी भी समय कोई अप्रिय घटना या बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है पुलिस के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे चालक स्थानीय निवासियों के मुताबिक, रहीमाबाद पुलिस द्वारा पूर्व में ई-रिक्शा चालकों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि वे बिना सत्यापन,उचित दस्तावेजों और तय रूट के सड़कों पर वाहन न उतारें। बावजूद इसके, ई-रिक्शा चालक पुलिस के इन आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। औरास रोड पर सुबह से लेकर देर रात तक अवैध ई-रिक्शा चालकों का जमावड़ा लगा रहता है।
नाबालिग और अप्रशिक्षित चालक कई ई-रिक्शों की कमान नाबालिगों या ऐसे अप्रशिक्षित चालकों के हाथों में है, जिन्हें यातायात नियमों का कतई ज्ञान नहीं है।सड़कों पर अवैध कब्जा व जाम औरास रोड के प्रमुख चौराहों और मोड़ों पर ये रिक्शा चालक बीच सड़क पर ही वाहन रोककर सवारियां बैठाने लगते हैं,जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है सुरक्षा पर बड़ा सवाल बिना सत्यापन के चल रहे इन ई-रिक्शों के कारण यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है औरास रोड पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। आए दिन छोटी-मोटी टक्करें होती रहती हैं अगर जल्द ही पुलिस ने सख्त अभियान नहीं चलाया, तो यहाँ कोई बड़ा हादसा हो सकता है सख्त कार्रवाई की मांग क्षेत्र की जनता ने रहीमाबाद थाना प्रभारी और उच्चाधिकारियों से मांग की है कि औरास रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। बिना सत्यापन और कागजात के दौड़ रहे ई-रिक्शों को सीज किया जाए और आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।




