मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे दबंग को जब रोका गया तो दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए बुजुर्ग के घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडे से बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा बुजुर्ग ने रहीमाबाद थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। क्षेत्रीय लेखपाल निर्भय यादव ने बताया तालाब की जमीन नहीं है तलाब जैसा दिखता है हालांकि पीड़ित ने आरोप लगाया लेखपाल की मिली भगत है इसीलिए उसके तालाब पर निर्माण हो रहा है।
मामला रहीमाबाद थाना क्षेत्र के सिसवारा गांव के मजरा सुरती खेड़ा निवासी राजेंद्र पुत्र स्वर्गीय बैजू थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के रोड किनारे उनका मकान बना हुआ है जिसके पीछे क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जीत बहादुर पुत्र मैकू उनकी जमीन पर निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं जबकि जमीन का कैस न्यायालय में चल रहा है जब उनका निर्माण कार्य करने से रोका गया तो आक्रोशित होकर जीत बहादुर लड़ने पर आमादा हो गए और अपनी बहन निर्मला के साथ जीत बहादुर मेरे घर में घुसकर लोहे की सरिया और डंडों से मेरी जमकर पिटाई की जिससे उनके शरीर में काफी चोटेआई पीड़ित ने रहीमाबाद थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।




