मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक का शव एक आम के पेड़ में लटकता हुआ मिला सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिए लखनऊ भेजा।
सूत्रों के अनुसार अशोक कुमार 30 वर्ष पुत्र प्रभु दयाल निवासी ठिखूनी थाना अतरौली जनपद हरदोई के मूल निवासी के रूप में पहचान हुई हुई उसके मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है सूचना पाकर मृतक के परिवार में कोहराम मचा गया।




