August 8, 2026 2:10 am

रहीमाबाद: ट्रांसफार्मर का टूटा तार बना काल, करंट की चपेट में आने से बेजुबान गाय की मौत, ग्रामीणों में रोष

रामू गौतम मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के रहटा गांव के किनारे किसान की गाय खूंटे में बंधी थी, थोड़ी दूर पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था जिसका तार टूटकर पड़ा हुआ था वहां पर गाय खूंटे से छूटकर बिजली के ट्रांसफार्मर के पास जैसे ही पहुंची। तभी अचानक बिजली का तार जो टूटा पड़ा हुआ था उसकी चपेट में आकर गाय की मौत हो गई जिसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों ने किसान को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे किसान ने मौके पर देखा की बिजली के करंट लगने कारण गाय मर गई।

जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर पर सूचना दर्ज कराकर पीआरबी मौके पर पहुंचकर बताया कि इसकी शिकायत लेकर रहीमाबाद थाने पर जाइए इसके बाद में इसकी सूचना पशु चिकित्सा डॉक्टर को दी गई जो मौके पर आकर जांच करके चले गए किसान ने शिकायती पत्र पुलिस को देकर विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की मांग की पुलिस ने किसान से तहरीर लेकर जांच करने में जुट गई।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!