आज की कथा मंगलाचरण के बाद से ही करुण मय प्रसंग श्री जानकी जी की विदाई
मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आज श्री राम कथा का पंचम दिवस आज की कथा मंगलाचरण के बाद से ही करुण मय प्रसंग श्री जानकी जी की विदाई सभी नगर के लोग रोते हुए जानकी जी एवं मांडवी श्रुतिकीर्ति उर्मिला जी की विदाई दी सुनैना जी ने जानकी जी सहित सभी बेटियों को नारी धर्म की बड़ी सुंदर शिक्षा दी का सास ससुर गुरु सेवा करेंहूं पति रुख लखि आयष अनुसरहूं स्त्री का सबसे बड़ा धर्म है की सब की सेवा करते हुए मन से वाणीऔर कर्म से पति की ही सेवा करें महाराज दशरथ पूरी बारात के सहित अयोध्या आए अयोध्या में भगवान की आरती उतारी गई कौशल्या कैकई और सुमित्रा माता ने मुंह दिखाई में अपने-अपने समर्थ अनुसार कौशल्या जी ने राम को समर्पित कर दिया सुमित्रा ने लक्ष्मण को कैकेई मां ने कनक भवन दिया मुंह दिखाई में विश्वामित्र जी की विदाई हुई।
अयोध्या कांड की कथा प्रारंभ हुई मंगलाचरण के बाद दशरथ जी ने देखा कि कान के पास बाल सफेद हो गए हमें समय रहते ही राम को राजगद्दी देकर जन्म को सफल बना ले गुरु वशिष्ठ से आज्ञा लेकर मंत्रियों को तैयारी हेतु आदेश दिया लेकिन देवताओं ने सरस्वती को भेज कर मंथरा के माध्यम से मां कैकई के मती को भ्रमित कर दिया कैकेई मां ने महाराज दशरथ से भरत को राज्य और राम को वनवास मांग लिया श्री राम वन गमन प्रसंग सुनकर श्रोताओं के नेत्र सजल हो गए मुख्य अजमान डॉक्टर रामनारायण नूरु उनके बेटे अजय कुमार और मनोज कुमार परिवार के लोगों ने आए हुए श्रोताओं का अंग वस्त्र से स्वागत किया विशिष्ट अतिथि मां वाराही देवी मंदिर समिति के संरक्षक श्री रमेश सिंह चौहान श्री सुनील सिंह (गुड्डू सिंह) श्री विशंभर सिंह श्री अनिल सिंह नारायण जी गहदों श्री अशोक पांडे अनीपुर लालजी सत्य प्रकाश अवस्थी भतोइया मनूआ दीक्षित बख्तौरीपुर श्री बगिया बाबा परमार्थ ट्रस्ट के प्रबंधक श्री विजय सिंह अध्यक्ष उदयवीर सिंह मुकेश जी तरौना गांव से महिपाल चौरसिया देवकीनंदन जी उतरेहटा रामपाल जी कैथूलिया ( भगत जी) श्री महेंद्र पाल जी कैथूलिया कपिल जी बिलग्राम हरदोई के तरफ से प्रसाद की व्यवस्था।




