मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रहीमाबाद पुलिस ने शुक्रवार को दो वारंटी अभियुक्तों को घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक के नेतृत्व में पर वांछित, वारंटी एवं सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने न्यायालय एसीजे (जेडी) कोर्ट नंबर-34 रहीमाबाद लखनऊ से संबंधित वारंटों की तामील की। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सूरजपाल सिंह उर्फ गुड्डन निवासी ग्राम खड़ौहा, थाना रहीमाबाद, उम्र करीब 58 वर्ष शामिल है। उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कार्रवाई की गई। वहीं दूसरे आरोपी कल्लू निवासी ग्राम बाकीनगर, थाना रहीमाबाद, उम्र करीब 37 वर्ष को भी आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों आरोपी न्यायालय से जारी वारंट के चलते वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।




