August 8, 2026 4:55 am

रहीमाबाद पुलिस ने किया ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

सऊद शेख

लखनऊ। रहीमाबाद पुलिस ने किया ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, थाना रहीमाबाद से रहीमाबाद छोटा चौराहा होते हुए बाजार रोड तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

रहीमाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणनायक ने ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया।

यह आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया गया।

यह दौड़ थाना परिसर से शुरू हुई। रहीमाबाद चौराहा बाजार रोड तक जाकर वापस थाना परिसर में समाप्त हुई। थाना प्रभारी रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुणनायक के नेतृत्व में थाने के सभी पुलिस कर्मियों ने इस दौड़ में भाग लिया।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एकता की शपथ भी ली।

थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिगुणनायक ने इस अवसर पर कहा, “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

‘रन फॉर यूनिटी’ का उद्देश्य पुलिस बल के माध्यम से समाज में एकता और राष्ट्रीय भावना का संदेश देना है। जब देश के नागरिक एकजुट रहेंगे, तभी भारत श्रेष्ठ बनेगा।”

कार्यक्रम का समापन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के नारों के साथ हुआ, जिसमें राष्ट्रीय एकता का संदेश गूंजा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!