मलिहाबाद लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक युवक बांस से केवल सही कर रहा था और वह करेंट की चपेट में आ गया और वह गिर गया परिजन उपचार के लिए सी एच सी मलिहाबाद ले गये जहा डॉक्टरों ने उसे म्रत घोसित कर दिया।।
ज्ञात- हो कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गांव में अजय 28 वर्ष पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम तरौना थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ जो शनिवार सुबह घर में बिजली न आने के कारण एक लंबा बॉस लेकर केवल सही कर रहा था उसे समय हल्की-हल्की बारिश भी हो रही थी जिससे बास गीला हो गया और उसमें करंट उतर आया करंट लगने से युवक जमीन पर गिर गया युवक को जमीन पर पड़ा देख परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अचानक हुई इस घटना से परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटना के समय युवक नंगे पैर था इसी कारण युवक जल्द करंट के चपेट में आ गया और उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई जितेंद्र दीपक गोलू माता मुन्नी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें ….
https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/विश्व-युवा-कौशल-दिवस-के-अव/




