संवाददाता सऊद
मलिहाबाद,लखनऊ। शनिवार को रहीमाबाद में लखनऊ कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर के निर्देशसन में रहीमाबाद पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में अपराधियों को संदेश दिया मलिहाबाद एसीपी ऋषभ यादव और रहीमाबाद थाना प्रभारी अनुभव सिंह के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस ने पैदल और वाहनों के माध्यम से संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्थानों पर विशेष निगरानी रखी यह मार्च मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले स्थान बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र से होकर गुजरा एसीपी और थाना प्रभारी ने आम जनता से संवाद स्थापित किया।
उन्होंने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की पुलिस कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए की गई अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अपराधीक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी




