August 8, 2026 2:22 am

रहीमाबाद में विवाहित महिला ने थाने पर शिकायती पत्र देकर युवक पर छेड़खानी करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में छेड़खानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है एक मामला सामने आया है कि रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम मुगल खेड़ा के निवासी राजेश पुत्र मोहन पर एक विवाहित महिला ने आरोप लगाकर कहा है कि 29/ 6/ 2025 को रहीमाबाद से मैं अपने घर जा रही थी, रास्ते में चौसझा पुलिया के पास राजेश एक अज्ञात व्यक्ति के साथ खड़ा था तभी अचानक मेरे साथ युवक ने छेड़खानी उसके साथ लिपट कर अश्लील हरकत करने लगा, जिसका विरोध किया इसके बाद विवाहित महिला ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल 112 पर दी मौके पर पहुंचे पीआरबी पुलिस को देखकर आरोपी मौके से जान से मार देने की धमकी देते हुए निकल भागा।

इसके बाद पीड़ित महिला ने थाने पर शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाने की मांग पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर जांच शुरू कर दी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!