मलिहाबाद लखनऊ राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आज रहीमाबाद क्षेत्र स्थित डॉक्टर नूरु दवाखाना के सामने बने विशाल पंडाल में शनिवार श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ मंत्र उद्घाटन के समय क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे दीप प्रज्वलन का कार्य रमेश सिंह ससपन द्वारा किया गया मुख्य यजमान डॉक्टर रामनारायण सपत्नीक कथा श्रवण कर रहे हैं उनके बेटे अजय कुमार ने माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया इस अवसर पर आयोजन की व्यवस्था देख रहे महेंद्र पाल ने सबका आभार व्यक्त किया कथा के दौरान अयोध्या से पधारे बाल स्वामी जी महाराज ने रामायण जी की महिमा का वर्णन किया भगवान को पाने का साधन है रामायण इसमें चारों वेद 18 पुराण 6 शास्त्र का सार है रविवार को साधु और संत की महिमा का वर्णन किया सत्संग से बढ़कर कोई सुख नहीं राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए यज्ञवल्क भारद्वाज संवाद की चर्चा की गोस्वामी तुलसीदास जी की पावन कथा का शुभारंभ तीर्थराज प्रयाग के प्रांगण में वर्णन हुआ प्रयाग में श्री राम के परम भक्त श्री भारद्वाज जी जो परमार्थी तपस्वी और जितेंद्र हैं राम भक्ति में लीन रहते हुए निवास करते हैं प्रयागराज में[ माघ मकर्तगत रबि जब होई तीर्थ पति ही आव सब कोई यज्ञवल्क आदि महात्मा प्रयागराज में आए एक महीने सत्संग करके जब जाने लगे तो भारद्वाज जी ने याज्ञवल्क्य जी से प्रश्न किया कि राम कौन इस उत्तर में याज्ञवल्क्य जी महाराज ने भारद्वाज जी को शिव सती प्रसंग और शिव पार्वती विवाह की मंगलमय कथा सुनाई याज्ञवल्क्य जी कहते हैं है भारद्वाज जी जिन लोगों ने भगवान की कथा नहीं सुनी उनके कान सांप के बल के समान हैं और संतों का दर्शन जिन आंखों ने नहीं किया वह आंख मोर पंख के समान है जो सर भगवान और गुरु के चरणों में नहीं झुकते हुए कड़वी तूंबी के समान है श्री राम का गुणगान न करने वाली जीव मेंढक की जीभ के समान है और छाती वज्र के समान और निष्ठुर है भगवान श्री रामचंद्र की कथा हाथ की सुंदर ताली है जो संदेह रूपी पक्षियों को उड़ा देती है फिर राम कथा कलयुग रूपी वृक्ष को काटने के लिए कुल्हाड़ी है।




