मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में बुधवार सुबह लखनऊ हरदोई राजमार्ग दरोगा की चक्की के निकट कक्षा 9 का छात्र सनी गौतम निवासी मवई कला निवासी में रोज की तरह अपने साइकिल से रहीमाबाद चौराहे पर उच्चतर विद्यालय पढ़ने के लिए जा रहा था तभी अचानक संडीला की ओर से तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्करमार दी, जिससे छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के दुकानदारों एवं ग्रामीणों ने घायल छात्र को उठाकर गहदो रोड पर अशोक का अस्पताल में भर्ती कराया गया और छात्र के परिजनों को सूचना दी गई जहां छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।




