August 8, 2026 2:12 am

रहीमाबाद: वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार 

इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। रहीमाबाद पुलिस ने चोरों के गिरोह का पर्दाफाश कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

इंस्पेक्टर रहीमाबाद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामसेवक राणा अपनी टीम उपनिरीक्षक उमेश यादव, आरक्षी सोबित, आरक्षी पवन कुमार व महिला आरक्षी रूबिया के साथ मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक को धरदबोचा।

उपनिरीक्षक ने गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि इनका एक संगठित गिरोह है जो मोटरसाइकिल चोरी कर आसपास के जिलों में लेजाकर बेचते हैं। उपनिरीक्षक रामसेवक राणा के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र स्थित सैदापुर मजरा मझगांव गदौरा गांव निवासी राकेश पुत्र राजकुमार व उपरोक्त निवासी सुनील पुत्र स्व छेदीलाल बताया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!