August 8, 2026 2:14 am

राजधानी में जुटें प्रदेशभर के प्रबंधक: लोकबंधु इंटर कॉलेज में ‘समरसता भोज’ के साथ हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के तिवारी गंज स्थित लोकबंधु राज नारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज उत्तर धौना में स्व वित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित पदाधिकारी और सदस्य गणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को लेकर विद्यालय के प्रबंधक शिवकुमार सिंह द्वारा ‘समरसता भोज’ का आयोजन किया गया ।

बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर अत्यंत सार्थक चर्चा हुई। साथ ही कॉलेज प्रबंधन में आ रही समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई जिसे जल्द ही समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव , सुरेश शुक्ला , महेंद्र कुमार वर्मा, तेज शंकर अवस्थी , संतोष कुमार तिवारी, अवधेश सिंह , श्री एन. के मूना जी, डॉ अजीज खानजी, श्री केके दुबे जी, अभिषेक शुक्ला जी, श्री श्रवण मिश्रा जी, शुभा मिश्रा जी, श्री भोला यादव जी, श्री विजय दीक्षित जी, श्री बीएल यादव जी, श्री संजीव यादव जी, श्री प्रदीप कुमार पांडेय जी, श्री दुर्गेश मणि त्रिपाठी जी, श्री रमेश चंद्र गुप्ता जी, श्री प्रमिल कुमार जी, श्री विनय द्विवेदी जी, श्री लक्ष्मीकांत तिवारी जी, श्री राजकुमार लोधी जी, श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव जी, श्रीरामचंद्र यादव जी, श्रीराम उजागर शुक्ला जी, श्री रामशंकर राजपूत जी, श्री आशुतोष मिश्रा जी, श्री अंकित उपाध्याय जी, श्रीमती प्रीति वाजपेयी जी, श्री देशदीपक शर्मा जी, श्री रितेश श्रीवास्तव जी सहित कई सम्मानित प्रबंधक उपस्थित रहे।

जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया। इस सफल आयोजन और शानदार मेजबानी के लिए सभी लोगों ने कॉलेज के प्रबंधक शिव कुमार सिंह जी का विशेष आभार। व्यक्त किया। साथ ही, उन सभी सदस्यगणों का हृदय से दिया जो अपनी व्यस्तता के बावजूद इस बैठक में सम्मिलित हुए।

सभी ने इसी एकता के साथ संगठन के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!