August 8, 2026 2:24 am

राम कथा के पहले दिन भारी संख्या में महिला व पुरुषों ने ढोल नगाड़े के साथ निकाली कलश यात्रा

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज रहीमाबाद कस्बे में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कथा का आयोजन किया गया है जिस कथा का रसपान वाले स्वामी अवधेनद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज कराएंगे यह राम कथा इक्कीस अप्रैल तक नूरू दवाखाने के पास होगी।

 

राम कथा के पहले दिन शनिवार को भारी संख्या में महिला व पुरुषों ने ढोल नगाड़े के साथ कलश यात्रा निकाली जो यात्रा रहीमाबाद कस्बे से रहीमाबाद चौराहे होते हुए क्षेत्र की प्रतिष्ठित सिद्धिपीठ मां बाराही देवी अटेर ससपन तक गई तेरह अप्रैल को शिव पार्वती विवाह चौदह अप्रैल को नारद मोह पंद्रह अप्रैल को श्री राम जन्मोत्सव सोलह अप्रैल को बाल लीला व धनुष यज्ञ सत्रह अप्रैल को श्री राम विवाह अट्ठारह अप्रैल को श्रीराम वनवास केवट संवाद उन्नीस अप्रैल को भरत चरित्र बीस अप्रैल को श्री हनुमान चरित्र राज्याभिषेक तथा इक्कीस अप्रैल को पूर्ण आहुति सहित विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है यह जानकारी आयोजन कर्ता रामनरायण उर्फ नूरू ने दी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!