August 8, 2026 2:14 am

राम की नगरी अयोध्या: यज्ञ के दौरान लगी भीषण आग 

पुलिस और दमकल की आठ गाडियां मौके, आग बुझाने में जुटी, घंटों के बाद पाया जा सका आग पर काबू 

चारों ओर मची चीख-पुकार, बचाओ-बचाओ की आवाज से गूंजा पंडाल 

 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। हर साल की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पर्व के मौके पर राम की नगरी अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थित बाबा आश्रम के पास राजघाट नदी किनारे हवन कुंड में यज्ञ हो रहा था। दूरदराज से आए भक्तगण पूजा पाठ में मशगूल थे कि इसी दौरान आग लग गई और चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया। आग लगते ही पूरे पूजा पंडाल में हड़कंप मच गया और भक्तगणों में भगदड़ मच गई। आग इतनी भीषण थी कि लपट और धुआं का गुब्बार दूर तलक फैल गया। आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले सबकुछ जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि दमकल की आठ गाडियां घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोई घायल नहीं हुआ है और न ही फंसा है। पुलिस व फायर ब्रिगेड के जिम्मेदार अफसर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि आग कैसे लगी।

 

बताया जा रहा है कि अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के बाकी बाबा आश्रम के पास राजघाट नदी किनारे शनिवार को हवन कुंड में यज्ञ हो रहा था। यज्ञ के दौरान दूरदराज से आए भक्तगण पूजा पाठ करने में मशगूल थे और चारों ओर जयकारे की गूंज थी कि इसी दौरान कहीं से निकली चिंगारी से आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस मौके पर सैकड़ों भक्तगण मौजूद थे। आग लगते ही वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और चारों ओर बचाओ-बचाओ की चीख-पुकार गूंजने लगी। आनन-फानन में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सहित अन्य भक्तगण भाग कर अपनी-अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें और धुआं के गुब्बार से मानो आसमान काला हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी आठ दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि दमकल कर्मियों ने घंटों भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह यज्ञ राम मंदिर से 800 मीटर की दूरी पर हो रहा था।आग इतनी भीषण थी कि पूरा पूजा पंडाल जलकर राख हो गया, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुई।पुलिस और दमकल कर्मी विभाग के आलाधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!