लखनऊ। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के छात्रों पर हुये लाठीचार्ज पर घोर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होने कहा कि छात्रों, युवाओं के धैर्य की परीक्षा शासन-प्रशासन न ले अन्यथा परिणाम बहुत बुरा होगा। लगभग 20 दिनों से आन्दोलनरत् छात्रों की समस्याओं के समाधान की बजाय पुलिस अपराधियों की तरह बर्बरता पूर्वक लाठियों से प्रहार कर रही है, जिससे लग रहा है कि यह कोई छात्र नही बल्कि आंतकवादी है।
मा0 मुख्यमंत्री योगी जी से मांग करते है कि छात्रों-युवाओं के ऊपर बर्बरता पूर्वक ऐसे घटना की पुनर्रावृत्ति न हो अन्यथा सरकार के ताबूत की अन्तिम कील छात्र और नौजवान ही होगे। सरकार पूॅजीपतियों के बचाव के बजाय छात्र-युवा हित को ध्यान में रखते हुये पारदर्शी एवं निष्पक्ष जाॅच कराये ताकि इस तरीके से छात्रों-नौजवानों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन न होने पाये।
शशांक शेखर ‘पुष्कर’ ने कहा कि राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच छात्रो, नौजवानों, बेरोजगारों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है, उनके सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार, संरक्षण,संवर्धन तथा उनके साथ अन्याय शोषण के विरूद्ध डट कर खड़ा है। कोई भी राजनैतिक दल युवाओं के ऊर्जा के दुरूपयोग के अलावा कुछ भी नहीं किया है। वर्तमान का युवा इस तरीके के आता-ताई व्यवस्था का पूर्ण रूप से विरोध करने में सक्षम है, युवाओं का अपना स्वंय का डण्डा और झण्डा तैयार है।
वर्तमान का युवा अन्याय, शोषण उत्पीड़न के विरूद्ध लड़ने में पूर्णरूपेण सक्षम है। जिस तरीके से पूॅजीपतियों के दबाव में आकर स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया उसके लिए जिले को पुलिस कप्तान पूर्ण रूप से जवाब देह है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा गठित कमेटी द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाॅच कराकर सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को पदमुक्त किया जाये, अन्यथा प्रदेश का छात्र एवं युवा सड़को पर उतरने के लिए बाध्य होगा।




